फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत
एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी के हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने उम्मीद है।
इसी के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अभी उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। अभी प्रदेश में अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ेगा। प्रदेश में सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
घने कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज के लिए कोई नया अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से लोगों को ठंड का अहसास लगातार बना रहेगा। वहीं घने कोहरे से भी अभी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में रिकॉर्ड किया किया। वहीं सीकर में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस सीकर के फतेहपुर में मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
इन जिलों में इतना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, नागौर में 5.4 डिग्री, करौली में 6.6 डिग्री, लूणकरणार में 6.7 डिग्री, सीकर व चूरू में 7.0 डिग्री, संगरिया में 7.3 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, बीकानेर में 7.7 डिग्री और सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक