इंदौर में पहली बार भीख देने पर एफआईआर दर्ज, दो लोगों पर कार्रवाई
इंदौर: इंदौर में पहली बार किसी युवक के खिलाफ भीख मांगने का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने भंवरकुआं चौराहे पर एक महिला को भीख दी। युवक ने महिला को भीख में 10 रुपए दिए। मामले को लेकर उन्मूलन दल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज: दरअसल, भिक्षा मुक्ति अभियान के तहत जिले में भिक्षा लेना और देना दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की भिक्षा उन्मूलन दल ने भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
वाहन चालक ने दी भीख
इधर, दो बार भीख मांगते पकड़े जाने पर दो बार शपथ पत्र देने वाली महिला के बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। भिक्षा उन्मूलन दल के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना 21 जनवरी सुबह 10:15 बजे की है। खंडवा नाका स्थित हनुमान मंदिर के पास भीख मांग रही महिला को एक वाहन चालक ने 10 रुपए की भीख दी। उन्मूलन टीम ने इस घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद भंवरकुआं थाने में मामला दर्ज किया गया।
छह माह की सजा का प्रावधान
भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत किसी भी सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर 6 माह तक की सजा और जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। भिखारी मुक्त शहर पहल के चलते इंदौर में भीख मांगने पर रोक लगाई गई है।
भिखारियों की सूचना देने पर इनाम
शहर में भिखारियों की सूचना देने वालों को इनाम देने का भी प्रावधान है। अब तक 22 लोगों को इनाम दिया जा चुका है। इन्हें इनाम के तौर पर हजारों रुपए दिए जा चुके हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक