जनता को महंगाई का झटका; महाराष्ट्र में बढ़ा ऑटो-टैक्सी का किराया, पब्लिक ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा
महाराष्ट्र में आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। फडणवीस सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट महंगा कर दिया है। बस, ऑटो-टैक्सी तीनों के किराये में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
बस यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है। राज्य सरकार ने आज से राज्य परिवहन के वाहनों का बढ़ा किराया लागू करने की बात कही है।
15 फीसद किराया बढ़ा
MSRTC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 15 फीसद किराया वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। किराया वृद्धि आज मध्य रात्रि से लागू होगी। पिछले तीन वर्षों से चुनाव के कारण किराये में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसलिए, कॉर्पोरेशन ने तीन वर्षों के लिए प्रति वर्ष 5 प्रतिशत की दर से 15 प्रतिशत की वृद्धि की है। किराया वृद्धि के कारण राज्य के लोगों के लिए एसटी यात्रा 60 से 80 रुपये महंगी हो जाएगी।
ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा
मुंबई में टैक्सी का किराया 4 रुपये प्रति किमी और ऑटो रिक्शा का किराया 3 रुपये प्रति किमी बढ़ जाएगा। इसी तरह टैक्सी का किराया 28 से बढ़कर 32 हो जाएगा, जबकि रिक्शा का किराया 23 से बढ़कर 26 हो जाएगा।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक