Sachin Pilot को जल्द ही कांग्रेस में मिलने वाला है ये बड़ा पद! मिल रहे हैं इस बात के संकेत
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रियता बढ़ती जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट दिल्ली में हाईकमान के भीतर अपनी पैठ लगातार बढ़ा रहे हैं। इसके पीछे कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट की नजर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर है। खबरों के अनुसार, पायलट समर्थक नेता भी लगातार बोल रहे हैं कि जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।
दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं सचिन पायलट
आपको बता दें कि कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी में सचिन पायलट दिल्ली में मोर्चा संभाले हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन से लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र तक सचिन पायलट की सक्रियता नजर आई है। यहां तक की वह अब हर बार राहुल गांधी के बगल वाली कुर्सी पर बैठे नजर आए हैं। आपको बता बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट की राजस्थान में सक्रियता के कारण ही पार्टी को फायदा मिला था।
पायलट की गांधी परिवार से लगातार बढ़ती जा रही हैं नजदीकियां
सचिन पायलट की गांधी परिवार से नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं । हाल ही में सोनिया गांधी के दिवंगत निजी सचिव माधवन को लेकर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ शामिल हुए थे। इसी को देखते हुए माना जा रहा है कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट को जल्द ही कोई बड़ा पद मिल सकता है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक