'बाल वीर' के चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी ने की सगाई, कामाख्या मंदिर से शेयर की तस्वीरें
टीवी सीरियल में नजर आने वाले कई चाइल्ड आर्टिस्ट अब बड़े हो चुके हैं। सीरियल ‘बाल वीर’ में बाल वीर का रोल करने वाले देव जोशी भी युवा हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई की है, इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
नेपाल में की सगाई
देव जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके साथ आरती नाम की एक लड़की नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देव ने लिखा- ‘भरोसे में, प्यार और जिंदगी में हम साथ हैं।’ आगे वह देव आरती का हैशटैग लिखते हैं और साथ ही एंगेज्ड का हैशटैग भी लिखते हैं। इस तरह से उनके फैंस को पता चला कि देव ने सगाई कर ली। जबकि देव ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह एक मंदिर के परिसर में सादे परिधान में नजर आ रहे हैं। देव और आरती ने नेपाल के कामाख्या मंदिर में सगाई की है।
फैंस ने दी शुभकामनाएं
जैसे ही देव जोशी के फैंस को पता चला कि उन्होंने सगाई कर ली है तो उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट पर ही ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। देव जोशी को बाल वीर सीरियल में पसंद करने वाले दर्शक, उनकी सगाई की बात सुनकर खुश हैं। कई फैंस ने इस बात को किसी सरप्राइज से कम नहीं बताया, साथ ही देव और आरती को बधाई दी।
इन सीरियल्स में भी आए नजर
देव जोशी कई सीरियल्स में नजर आए हैं, इनमें ‘महिमा शनि देव की’, हमारी देवरानी, ‘देवों के देव महादेव’ जैसे सीरियल शामिल हैं। ‘बाल वीर’ के कई सीजन का वह हिस्सा रहे, इसमें एक सुपरहीरो कैरेक्टर बाल वीर का रोल निभाया था।
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती