दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कार से एक करोड़ के गहने की चोरी
दिल्ली: दिल्ली के भारत नगर इलाके में दुकान से घर जा रहे ज्वेलर की कार से बदमाशों ने बैग चुरा लिया। बैग में करीब एक करोड़ के गहने थे। बदमाशों ने लालबत्ती पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर भारत नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
अशोक विहार में ज्वेलरी व्यापारी से चोरी
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को अशोक विहार फेज तीन स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कार से चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विजय मिले। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित शालीमारबाग इलाके में रहते हैं। उनकी करोलबाग में ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद बैग में करीब एक करोड़ कीमत के गहने लेकर घर जा रहे थे। लक्ष्मीबाई कॉलेज के लालबत्ती पर वह रुके।
कार का शीशा तोड़कर चोरी
इसी दौरान उनकी कार का शीशा टूटा और एक युवक पिछला गेट खोलकर सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने गुलेल गैंग के बदमाशों के वारदात में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। इस गैंग के बदमाश गुलेल मारकर कार का शीशा तोड़ते हैं और फिर उनका सहयोगी कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखे सामान को गायब कर देते हैं। पुलिस आसपास के CCTV कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
किशोरी कांड में सनसनीखेज आरोप, 32 हजार में सौदे की बात आई सामने; नूरजहां का घर गिराया