संविधान गौरव दिवस में भाजपा की होगी हर संभागीय मुख्यालय पर रैली
भोपाल। भाजपा द्वारा गणतंत्र दिवस की बेला में पूरे प्रदेश में संविधान गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत पार्टी की ओर से हर संभागीय मुख्यालय पर रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं का कार्यक्रम आने का इंतजार किया जा रहा है।
भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इस टोली में शामिल प्रदेश भाजपा के महामंत्री शरदेंदु तिवारी ने बताया कि पार्टी द्वारा बाबा साहब आंबेडकर और संविधान से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक ले जाने के लिए तैयारी की गई है। इस समय पूरे प्रदेश में बुद्धिजीवी वर्ग के सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही छात्रावास में रहने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों, युवाओं को संविधान के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा द्वारा बताया जा रहा है कि बाबा साहब आंबेडकर और संविधान के सम्मान के लिए अब तक पार्टी द्वारा क्या किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा अब तक कभी भी संविधान और बाबा साहब के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखा गया है। संविधान में 80 बार संशोधन किया गया। बाबा साहब को भारत-रत्न की उपाधि भी नहीं दी गई। यहां तक कि संसद में भी बाबा साहब की प्रतिमा भाजपा की सरकार द्वारा स्थापित की गई है।
तिवारी ने बताया कि आने वाले दिनों में संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों का सिलसिला तेज हो जाएगा। प्रदेश के सभी सात संभागीय मुख्यालयों पर भाजपा द्वारा अपनी पार्टी और केंद्र सरकार के बड़े नेताओं की रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जबलपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, इंदौर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रीवा में विनोद तायड़े और ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सभा ली जाएगी। इसके साथ ही दो अन्य संभागों में सभा लेने वाले केंद्रीय मंत्रियों के नाम अभी तय किया जा रहे हैं। इन सभाओं के आयोजन के लिए दिल्ली स्तर से कार्यक्रम तय होकर तिथि की जानकारी अभी आना शेष है। यह जानकारी आने के बाद भाजपा द्वारा रैली एवं सभा की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी।
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
किशोरी कांड में सनसनीखेज आरोप, 32 हजार में सौदे की बात आई सामने; नूरजहां का घर गिराया
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद