पुलिस के हत्थे चढ़ा 10,000 रूपये का ईनामी बदमाश
जयपुर । झालावाड़ जिले की थाना भालता पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी चैन सिंह पुत्र धन्ना लाल निवासी पचौला थाना अकलेरा जिला झालावाड को मुंबई से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में अवैध कार्यों व संगठित अपराधों व मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ निरन्तर अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्रवाई किये जाने के लिए समस्त थानाधिकारीयो को निर्देशित किया हुआ है।
अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चैन सिंह की तलाश व गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजी लाल मीणा व सीओ अकलेरा बृजेश कुमार जाट के सुपरविजन एवं एसएचओ भालता किशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आज सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर वांछित तीन साल से फरार मुलजिम चैन सिंह को मुम्बई महाराष्ट्र से डिटेन किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा भी की हुई है। मुलजिम से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।इस कार्रवाई में थाना भालता के कांस्टेबल अशोक की विशेष भूमिका रही। टीम में भालता थाना के एसएचओ सहित हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, गोपाल, कांस्टेबल हेमंत, धर्मा राम, थाना घाटोली से कांस्टेबल मनोज व हरकरण एवं साइबर शाखा के एएसआई राजेश कुमार शामिल थे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल