अब निर्माणाधीन आवासीय भवनों के लिए मिल सकेंगे स्थायी विद्युत कनेक्शन
जयपुर । स्वयं के आवासीय उपयोग हेतु भवन निर्माणकर्ताओं को अब स्थाई घरेलू विद्युत कनेक्शन मिल सकेंगे। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने ऐसे आवेदकों के हित में यह बड़ा निर्णय किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने बताया कि पूर्व में स्वयं के उपयोग के लिए आवासीय भवन निर्माण कराने वाले आवेदकों को अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाते थे। जिस पर उन्हें उपभोग के आधार पर सामान्य टैरिफ की डेढ़ गुना दर वहन करनी होती थी। साथ ही, निर्माण पूरा होने के बाद स्थाई कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अलग से आवेदन करना पड़ता था। जिसके लिए फिर से कनेक्शन और निरीक्षण संबंधी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। ऐसे आवेदकों को नए निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही आवेदक सुगमता से स्थायी कनेक्शन ले सकें इसके उनसे वांछित दस्तावेज के साथ ही मात्र घरेलू प्रयोजन से बिजली उपभोग का स्व प्रमाणित प्रमाण पत्र लिया जाएगा और निर्माण पूरा होने के बाद मीटर को उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।
अजोला से संवरी आजीविका : धमतरी की बिहान दीदियों ने प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता का रचा नया इतिहास
पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग