दिल्ली-NCR में शनिवार से मौसम में बदलाव, अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना
दिल्ली: दिल्ली में शनिवार से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो श्चिमी विक्षोभ का पूर्वी हवाओं के साथ संपर्क में आने के कारण उत्तर पश्चिमी भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है. वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी. मौसम विभाग ने 11 जनवरी, शनिवार को दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन सुबह के समय विभिन्न स्थानों पर स्मॉग और मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखा जा सकता है. यह अलर्ट नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देता है.
दिन के समय बादलों के छाने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की आशंका है, जो मौसम को और ठंडा कर सकती हैं. शाम या रात में स्मॉग या हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है, और दिन में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. 13, 14, 15 और 16 जनवरी के लिए भी मौसम विभाग ने धुंध और मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है. इन दिनों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दिल्ली के अलावा NCR के शहरों में भी मौसम का हाल लगभग ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की स्थिति के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं.
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग