आम आदमी को राहत पहुंचाना लोकसेवक का प्राथमिक दायित्व
जयपुर । मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास एवं आमजन को बेहतरीन सर्विस डिलीवरी की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सभी अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए ‘‘आपणो अग्रणी राजस्थान’’ के संकल्प को साकार करें। आम आदमी की समस्याओं को दूर कर उन्हें राहत पहुंचाना हर कार्मिक का प्राथमिक दायित्व है। पंत जोधपुर में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर संभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ की यह परम्परा रही है कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को याद रखा जाता है, इसलिए सभी अधिकारी इस ध्येय के साथ कार्य करें कि उनकी सेवा और कार्य का मान-सम्मान बढ़े। उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग भौगोलिक रूप से सबसे बड़ा है और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के काफी नजदीक है। इसे देखते हुए आंतरिक सुरक्षा एवं सामरिक दृष्टि से यह संवदेनशील संभाग है। पुलिस अधिकारी यहां कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष नजर रखें। खासतौर से मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी, अवैध खनन आदि पर सख्ती से रोकथाम हो। पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड पर काम करते हुए बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। साम्प्रदायिक तनाव से संबंधित मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के सभी उपाय अपनाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण साइबर अरेस्ट पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करवाया जाए। साथ ही, ऐसे मामलों में गहन जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं