25 हजार से ज्यादा किसानों ने बेचा मूंग
जयपुर । नागौर एवं डीडवाना-कुचामन जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 25 हजार से ज्यादा किसान मूंग की फसल बेच चुके हैं. खरीद राशि का आंकड़ा भी दोनों ही जिलों का मिलाकर 400 करोड़ के पार पहुंच गया है. मूंग बेचने वाले किसानों को तीन सौ करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि बेचान करने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा किसानों को भुगतान कर दिया है शेष में केवल हर दिन तुलाई करने वाले काश्तकारों का भुगतान लंबित है. मूंग बेचने के लिए किसानों को प्रावधान के अनुसार निर्धारित दस दिनों का समय दिया जा रहा है। नागौर एवं डीडवाना-कुचामन जिले में हुई मूंग खरीद में दोनों ही जिलों के कुल किसानों की संख्या का आंकड़ा 25,715 है. इसमें से 18,576 किसानों को भुगतान भी हो चुका है. अब तक दोनों ही जिलों के किसानों को 3 अरब, 65 करोड़, 19 लाख, 35 हजार, 532 रुपए का भुगतान किया जा चुका है. इसमें से नागौर के किसानों को 2 अरब,75 लाख, 25 हजार, 837 रुपए एवं डीडवाना कुचामन जिले के किसानों को 1 अरब, 64 करोड़, 44 लाख, 9 हजार, 695 रुपए की राशि खातों में जमा चुकी है. क्रय विक्रय सहकारी समिति के अधिकारियों का कहना है कि अब भी आवंटित तिथि के पूरे किसान अपनी मूंग का बेचान नहीं कर पाए हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक