दिल्ली के संगम विहार में गैंगवार, अरविंद केजरीवा ने कानून व्यवस्था को लेकर अमित शाह पर सादा निशाना
दिल्ली: दिल्ली के संगम विहार में रविवार रात को हुए खूनी खेल ने दिल्ली पुलिस को हिला कर रख दिया। संगम विहार में सरेराह हुई गैंगवार में नासिर नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी गर्दन में लगी। आरोपी नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिजनों ने दोनों को घेर लिया। परिजन व अन्य लोगों ने आरोपी साहिल व राहुल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। पिटाई में साहिल अधमरा हो गया, तो राहुल को पैर व अन्य जगह पर फैक्टर आए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद संगम विहार इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले व रेंज के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने "X" पर पोस्ट साझा कर शाह को घेरा और पीएम मोदी से दखल देने के लिए कहा है।
गैंगवार के दौरान गोलीबारी
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों का कहना है कि नासिर नाम का युवक रविवार रात करीब 7.45 बजे गली नंबर 19 में MCD स्कूल के पास खड़ा था। तभी वहां दो युवक आए और उसे गोली मार दी। गोली नासिर की गर्दन में लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली लगते ही नासिर वहां भागता हुआ सतीश की दुकान के अंदर गिर गया। इसके बाद आरोपी राहुल व साहिल नासिर के दूसरे साथी की हत्या करने जा रहे थे।
जब वह गली नंबर छह व सात के बीच पहुंचे तो वहां पर नासिर के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। इन लोगों ने साहिल से पिस्तौल छीन ली और दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया। सिर में वार करने से उसका सिर फट गया और वह बेसुध होकर गिर गया। वहीं राहुल का पैर टूट गया है और कई जगह फैक्टर आए हैं।
स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त
स्थानीय लोगों का कहना है कि नासिर को गोली मारने की वारदात के बाद अगर पुलिस समय पर अलर्ट हो जाती तो शायद गैंगवार बीच में ही रुक जाती। वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन गोलीबारी व मारपीट की वारदातें होती हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक