दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 5 जनवरी को सुबह के वक्त अधिकांश स्थानों पर धुंध या मध्यम कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के वक्त भी धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 6 जनवरी को तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो मौजूदा वक्त में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इसके साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान पर स्थित है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से 4 और 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में जबकि 5 और 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके प्रभाव से 6 जनवरी को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। यही नहीं दिल्ली एनसीआर के इलाकों में भी 6 जनवरी को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी को सुबह के वक्त धुंध या मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय या दिन में गरज चमक के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बौछारें पड़ने की संभावना है। शाम या रात के समय हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 7 दिसंबर को सुबह के समय धुंध या मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रह सकता है। 7 दिसंबर को दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलने की संभावना है। शाम या रात के वक्त धुंध या हल्का कोहरा छाया रहेगा। 8 दिसंबर को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। 9 और 10 दिसंबर को सुबह के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत पर दस्तक दे सकता है। इसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों पर भी देखा जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव