दिल्ली विधानसभा चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा तो आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को और सीएम आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है।
भाजपा द्वारा जारी की गई पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। भाजपा ने इस बार 16 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि 13 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देकर विश्वास जाहिर किया है।
इस सूची के जारी होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो नई दिल्ली सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को उतारा है। वहीं कालकाजी सीट पर भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की सीएम आतिशी मैदान में हैं और कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है।
यहां बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने अब तक तीन सूचियों में 48 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इन सब के बाद भाजपा ने शनिवार को 29 नामों वाली अपनी पहली सूची जारी की है। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है, जिससे सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं।
जहां तक भाजपा की पहली सूची का सवाल है तो पार्टी ने अपनी पहली सूची में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बाकी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। सभी प्रमुख दलों ने प्रमुख सीटों पर अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे चुनाव रोचक होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव