11 जिलों के लिए जारी हुआ ये अलर्ट
साल 2025 के पहले दिन प्रदेश के लोगों को घने कोहर का सामना करना पड़ा है। प्रदेश में सर्दी का मौसम लोगों पर कहर ढा रहा है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर व घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी जयपुर में शीत लहर के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। गुलाबी नगर में मंगलवार रात करीब 10 बजे कोहरे का असर शुरू हुआ। इससे पहले साल 2024 की आखिरी शाम यानी मंगलवार को प्रदेश में कड़ाके की ठंड और गलन ने लोगों पर कहर ढाया।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव लोगों को झेलना पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से नए साल से प्रदेश के मौसम में ठंड में और इजाफा होने का अलर्ट जारी किया किया गया है। मंगलवार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला।
गांगनगर में रिकॉर्ड हुआ 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान
सुबह राजधानी जयपुर के साथ ही दौसा, भरतपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, कोटा, अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर में कोहरा देखन को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे कम गांगनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं बाडमेर में सर्वाधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं अजमेर का 4.9, बीकानेर का 5.2, अलवर का 7.4, सीकर का 7, जयपुर का 8 और जैसलमेर का 7.8 सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम