नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस में जीआरपी कांस्टेबल और टीटीई के बीच बहस, कांस्टेबल ने धमकाया
ट्रेन के AC कोच में बीवी को मुफ्त यात्रा करवाना जीआरपी के कांस्टेबल को भारी पड़ गया. जब TTE ने उसकी बीवी को टिकट दिखाने को कहा तो वो दिखा न पाई. इसके बाद कांस्टेबल टीटीई से बहसबाजी करने लगा. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है.
घटना नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर की है. जानकारी के अनुसार, जीआरपी नई दिल्ली के कांस्टेबल एमके मीणा पत्नी को एसी कोच बी-वन में मुफ्त सफर करवा रहा था. इस पर चेकिंग के दौरान टीटीई ने टिकट मांगा, तो पुलिस कांस्टेबल उसे गंगापुर तक ले जाने के लिए बहस करने लगा. इस पर ट्रेन स्टॉफ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस पर कांस्टेबल ने टीटीई को वीडियो न बनाने के लिए धमकाते हुए कहा कि वीडियो बनाया तो वह उसे उठा ले जाएगा.
महिला पर लगाया गया जुर्माना
कांस्टेबल ने यह भी दावा किया कि प्लेटफार्म उसका है. इस पर टीटीई ने भी जवाब देते हुए कहा कि उसके परिवार में आईपीएस अधिकारी हैं. इस पर कांस्टेबल ने कहा कि होंगे आईपीएस, उनको भी बता देना, यहां स्टेशन पर मालिक मैं हूं. इस पर टीटीई राकेश कुमार ने नियमों का पालन करते हुए एसी में सफर करने के लिए महिला का 530 रुपए का जुर्माना लगाया और उसे स्लीपर कोच में भेज दिया.
कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
टीटीई ने मामले में सीनियर डीसीएम को शिकायत कर कांस्टेबल एमके मीणा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ट्रेन नंबर 20452 नई दिल्ली-सोगरिया के स्टाफ ने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दी है. मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
NH-49 पर बारिश का असर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव