प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल मामले पर दिया बयान, बोलीं - मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं
लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी... वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। जनता हमारे साथ है।
अब भाजपा खुद 400 पार का नारा नहीं दोहराती है
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में भाजपा अबकी बार 400 पार... का नारा दोहराती थी पर अब वो ऐसा नहीं करते हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब वो इसकी बात भी नहीं कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे पर कहा कि जब मौका आएगा तो इसका भी निर्णय हो जाएगा। ये चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग की दिक्कतों और किसानों के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा के नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
पीएम मोदी के शब्दों पर हम कैसे भरोसा करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तुष्टिकरण के आरोप लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी वो कल ही कह रहे थे कि अगर वो इस तरह की बातें करते हैं तो सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य नहीं हैं। वो एक दिन कुछ कहते हैं, दूसरे दिन कुछ कहते हैं। हम उनकी बात का कैसे यकीन कर सकते हैं?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप