मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन चीजों का करे सेवन, डिप्रेशन-एंग्जाइटी रहेगी दूर....
हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन मानसिक सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से मनाते हैं। काम के दबाव, कोरोना काल और कई सारे सामाजिक कारणों के चलते पिछले कुछ सालों में कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं। तनाव और चिंता जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं काफी नुकसानदायक हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीवनशैली और खान पान को ठीक रखने के लिए मानसिक समस्याओं के खतरे कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लाभकारी है। आहार शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है, जिससे डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या दूर हो सकती है।
साबुत अनाज
मानसिक स्वास्थ्य के लिए साबुत अनाज लाभकारी है। वैसे तो साबुत अनाज के सेवन को कई तरह से लाभदायक माना जाता है। साबुत अनाज में जटिल कार्बोहाइड्रेट और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबुत अनाज मस्तिष्क को ट्रिप्टोफैन अवशोषित करने में मदद करता है। अवसाद और चिंता को कम करने में भी साबुत अनाज को फायदेमंद माना जाता है।
पालक
पालक और हरा पत्तेदार साग सेहत के लिए पौष्टिक आहार है। इसके सेवन से मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड मिलता है, जो अवसाद के खतरे को कम करता है। मानसिक स्वास्थ्य के कारण जिन लोगों को नींद न आने की दिक्कत होती है, उन्हें पालक का सेवन करना चाहिए। अध्ययन के मुताबिक, पालक में मौजूद यौगिक गुण वृद्ध लोगों में डेमेंशिया के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।
मानसिक सेहत के लिए सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए। सूखे मेवों को ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह अवसाद से लड़ने में मदद करता है। जैसे काजू में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करती है। बादाम में पाया जाने वाला फेनिलएलनिन नामक यौगिक मस्तिष्क के लिए डोपामाइन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन करने में मदद करता है।
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन