सीएम के एक महीने के कार्यकाल पर बोले राजेश राठौड़, भाषणों में चकाचक, हकीकत में उदासीन रहा सीएम सम्राट का कार्यकाल
पटना। एनडीए के बिहार में नई नवेली सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी के बतौर मुख्यमंत्री रहते एक महीने पूरे होने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने उन्हें बधाई देते हुए आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाषणों और वादों में सम्राट सरकार चकाचक है लेकिन धरातल पर उनकी योजनाओं का अता पता नहीं है। साथ ही उन्होंने तंज किया कि तमाम झंझावतों के बाद भी एक महीने सफलतापूर्वक अपनी कुर्सी की रक्षा कर सीएम बने रहने पर भी सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं हैं। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि अपराध, कमीशन, करप्शन और लेटलतीफ सरकारी कार्यशैली से बिहार की जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री ने जरूर अपने भाषणों में तेजी लाते हुए सरकार गठन के बाद जोश दिखाया था लेकिन हकीकत में उनकी ही द्वारा किए गए वादे भी आज जनता को केवल मीडिया और विज्ञापनों में सुनने को मिल रहे हैं, धरातल पर उनका नामोनिशान नहीं है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकास के कार्ययोजना और आगामी रूपरेखा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि आखिर जनता को वादों के सिवाय क्या मिल रहा है? इसका आकलन करने पर केवल हाई प्रोफाइल हत्याओं, भ्रष्टाचारियों की खबरें और लूट बलात्कार की घटनाएं ही देखने को मिल रही हैं। जितनी भी घोषणाएं सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने स्वयं किया वो हकीकत में हवा हवाई ही साबित हो रही हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर फाइलों को विमर्श के नाम पर अटकाने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी थी लेकिन आज भी हाल वहीं हैं। घोषणाओं पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की योजनाओं को ही यह सरकार पैसे के अभाव में पूरी नहीं कर सकी तो नए घोषणाओं के लिए पैसे कहां से लाएंगे? 4.5 लाख करोड़ का कर्ज बिहार पर पहले से एनडीए राज में था और अब सीएम सम्राट 72 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेकर हवाई और लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं। जबकि पेंशनधारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को देने के लिए इस सरकार के पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में एक महीने के कार्यकाल में भाषणों में तो विकास दिखता है लेकिन हकीकत में धरातल पर एक भी योजनाएं नहीं दिखती।
राशिफल 09 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें - अरुण साव
हर ग्राम में बनेगी एक "लखपति गोपालक दीदी", पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जायेगा विशेष ध्यान
गुजरात के संग्रहालयों का बढ़ा आकर्षण, दो साल में 16 लाख से ज्यादा आगंतुक
जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ यात्रा गाइड: उज्जैन में 8 प्रमुख स्थल जिन्हें मिस न करें
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : अरुण साव
हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत-चीन रिश्तों में सुधार के संकेत, चीन ने खुद को बताया ‘सहयोगी साझेदार’