भोपाल: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना मप्र समेत पूरे देश में लोकप्रिय है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए भेजे जाते हैं। योजना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उम्मीद थी कि इस बार योजना के तहत मिलने वाली 1250 रुपए की राशि को बढ़ाकर 3 हजार किया जाएगा। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह स्पष्ट किया है और नए पंजीयन शुरू करने को लेकर भी अपडेट दिया है।

लाड़ली बहना योजना अपडेट

फिलहाल प्रदेश में न तो लाड़ली बहनों की संख्या बढ़ेगी और न ही उन्हें मिलने वाली राशि बढ़ेगी। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया है कि विभाग के पास मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि मंत्री ने माना कि नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। वर्तमान में 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। वर्ष 2025-26 के बजट में सरकार ने योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

योजना से तीन लाख महिलाओं के नाम हटाए गए

विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद लाडली बहना योजना से हटाए गए हैं। 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पोर्टल से स्वतः हट गए हैं। फिलहाल राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव भी विचाराधीन नहीं है।

लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं लागू की गई हैं, मप्र में राशि सबसे कम क्यों?

मध्यप्रदेश में दो साल पहले शुरू की गई लाडली बहना योजना भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई है, लेकिन महिलाओं के लिए अभी तक ऐसा नहीं किया गया। 10 फरवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव ने देवास में लाडली बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि अभी बहनों को 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। चिंता न करें, धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से कई बार कहा जा चुका है कि योजना की राशि बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर विपक्ष भी सरकार को याद दिलाता है कि बहनों की राशि 3 हजार कब होगी।

जब से लाडली बहना योजना शुरू हुई है। इसे देखते हुए देश के 8 राज्यों ने महिलाओं के लिए ऐसी ही योजनाएं शुरू की हैं। इसमें 4 राज्य कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकार वाले हैं। वहीं, 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिला सम्मान योजना लागू करने को कहा। चुनाव में इसका फायदा मिला और जीत मिली।

एमपी में कितनी महिला मतदाता

लोकसभा चुनाव 2024 के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 5.39 करोड़ महिला मतदाता हैं। जिसमें 2.60 करोड़ महिलाएं हैं। लाडली बहना योजना को भाजपा सरकार ने वर्ष 2023 में लागू किया था। तब महिलाओं की संख्या 1.31 करोड़ थी। अब केवल 1.27 करोड़ महिलाएं ही पात्र हैं। आपको बता दें कि जिन राज्यों में यह योजना लागू है, उनमें से 5 राज्यों में मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना से ज्यादा पैसा लगाया जा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन से राज्य हैं।

इन 5 राज्यों को मिल रहा है मध्य प्रदेश से ज्यादा पैसा

मध्य प्रदेश के बाद भाजपा ने अन्य राज्यों में लाडली बहना जैसी योजनाएं शुरू करके लाभ उठाया। फिलहाल महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और हरियाणा सरकार 2100 रुपये प्रति माह दे रही है। कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड में भी मध्य प्रदेश से ज्यादा पैसा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां सिर्फ 1250 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा इस योजना के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश करेगी।

8 राज्यों में लाडली बहना जैसी योजनाएं

मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में लाडली बहना योजना जैसी योजनाएं चल रही हैं। जबकि पंजाब में वादा किया गया था, लेकिन 3 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। दिल्ली चुनाव में भाजपा ने महिलाओं और 60-70 साल के बुजुर्गों को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। हालांकि, दिल्ली में यह योजना अब लागू होगी।

कब बढ़ेगी एमपी की लाडली बहन की राशि

सूत्रों के मुताबिक, मार्च में पेश होने वाले बजट में लाडली बहन की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए की जा सकती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है। वहीं, सरकार रक्षाबंधन पर दूसरा तोहफा भी दे सकती है। लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त विभाग मंजूरी देगा। देखना होगा कि यह आता है या नहीं। पिछली बार रक्षाबंधन पर बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।

एक नजर

  • 28 जनवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लागू किए जाने की घोषणा की।
  • पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। जिसमें 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।
  • साल 2023 अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर राशि को 1250 रुपए कर दिया गया।
  • साल 2024 में रक्षाबंधन में 1250 + 250 (अतिरिक्त) दिए गए।